ढाई साल में 52 लोग हुए साइबर ठगी के शिकार
मधुबनी : एक के बाद एक साइबर अपराध का मामला सामने आ रहा है. सोशल मीडिया और फर्जी कॉल पर ठगी का शिकार हो रहे हैं. हालांकि जिले के पुलिस व बैंक कर्मी लगातार लोगों को जागरूक कर रही है. बावजूद लोग साइबर अपराध के जाल में फंसते जा रहे हैं. दर्जनों लोग इसका शिकार […]
मधुबनी : एक के बाद एक साइबर अपराध का मामला सामने आ रहा है. सोशल मीडिया और फर्जी कॉल पर ठगी का शिकार हो रहे हैं. हालांकि जिले के पुलिस व बैंक कर्मी लगातार लोगों को जागरूक कर रही है. बावजूद लोग साइबर अपराध के जाल में फंसते जा रहे हैं. दर्जनों लोग इसका शिकार हो चुके हैं.
आपके शहर में
साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले शातिर मोबाइल पर कॉल कर बैंक का डिटेल पूछकर खाता से रुपये उड़ा ले रहे हैं. शातिर व्यक्ति ब्रांच के मैनेजर का नाम भी लेते हैं. वहीं दूसरी ओर शातिर फोन कर किसी कंपनी का नाम लेकर कहता है आप हमारे लक्की विनर हैं. आप अपना खाता डिटेल दे. आपको डिलेवरी से पहले खाता में टैक्स जमा करना होगा. लोग लोभ में ठगी का शिकार हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए