व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा

मधुबनी : बीते 16 अगस्त की रात झंझारपुर थाना के अररियासंग्राम में अपराधियों द्वारा लूट की नीयत से किये गये गोलीबारी में एक व्यवसायी की हत्या कर 25 हजार रुपये लूटने की घटना का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी दीपक वरनबाल ने दी. एसपी ने बताया कि […]
मधुबनी : बीते 16 अगस्त की रात झंझारपुर थाना के अररियासंग्राम में अपराधियों द्वारा लूट की नीयत से किये गये गोलीबारी में एक व्यवसायी की हत्या कर 25 हजार रुपये लूटने की घटना का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी दीपक वरनबाल ने दी. एसपी ने बताया कि इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इन अपराधियों के पास से एक रिवाल्वर, 3150 रुपये एक सीम व एक डायरी बरामद की गयी है. गिरफ्तार शातिर अपराधी मो. इजराइल उर्फ अज्जु गैंग का सक्रिय सदस्य है. गिरफ्तार अपराधियों में मो. सफीउल्लाह साह ग्राम बाजितपुर मनीगाछी थाना, मनोज कुमार यादव, मो. सब्बीर दोनों साकिन महथौड़ गोठ थाना अंधरामठ का निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




