दो माह के बकाये पर कटेगा विद्युत कनेक्शन

मधुबनी : विद्युत विभाग के एमडी संदीप आर कुटलकुट्टी गुरुवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं राजस्व पदाधिकारी के साथ राजस्व वसूली, बकायेदार का विद्युत कनेक्शन काटने एवं मीटर बीलिंग को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की. वीसी में श्री कुट्टी ने कहा कि जिस दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दो माह का विद्युत […]
मधुबनी : विद्युत विभाग के एमडी संदीप आर कुटलकुट्टी गुरुवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं राजस्व पदाधिकारी के साथ राजस्व वसूली, बकायेदार का विद्युत कनेक्शन काटने एवं मीटर बीलिंग को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की. वीसी में श्री कुट्टी ने कहा कि जिस दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दो माह का विद्युत बिल बकाया है, उन सभी की सूची बनाकर लाइन काटी जाये. साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान में जहां मीटर नहीं है उसका सर्वे कर उस दुकान में मीटर लगा कर प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










