न्यास बोर्ड की जमीन को कब्जा करने की कोशिश!

Published at :10 Nov 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
न्यास बोर्ड की जमीन को कब्जा करने की कोशिश!

मधुबनी : बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष द्वारा दिये गये जमीन पर कथित तौर पर भू माफिया के द्वारा कब्जा किये जाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. सुनील कुमार झा ने रहिका थाना प्रभारी, डीएम व एसपी को आवेदन देते हुए जमीन को बचाने के दिशा में […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष द्वारा दिये गये जमीन पर कथित तौर पर भू माफिया के द्वारा कब्जा किये जाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. सुनील कुमार झा ने रहिका थाना प्रभारी, डीएम व एसपी को आवेदन देते हुए जमीन को बचाने के दिशा में आवश्यक पहल करने एवं उनके व्यवसाय की सुरक्षा की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में कहा है कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष द्वारा राम जानकी ठाकुरवाडी कसेरा कुटी के अधीन जीवछ चौक के समीप का जमीन तीन साल के लिये लीज पर लिया था.

इसका बतौर कोर्ट से कागजात तैयार कर व सालाना तय शुल्क भी नियमित रूप से जमा किया जा रहा है. अनुबंध साल 2018 तक का है. पर इस बीच कथित तौर पर कुछ भू माफिया उक्त जमीन पर लगातार मारपीट करने व उस पर कब्जा करने आ रहे हैं. वहां पर आवेदक का ईंट भठ्ठा का कारोबार चल रहा है. बीते कुछ दिनों से दर्जनों की संख्या में भू माफिया एवं असामाजिक तत्व वहां पर आकर जबरन इंट तैयार किये जाने वाले तालाब से पानी निकाल कर बाहर फेंक रहे हैं.

रोकने की कोशिश करने पर मजदूर के साथ मारपीट की जाती है. जिसके डर से कई मजदूर काम छोड़ कर चले गये है. इस मामले में व्यवसाय के भारी नुकसान होने व जानमाल के खतरा होने की आशंका जताते हुए अधिकारियों से गुहार लगायी है.

इस बाबत रहिका थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया है कि इसको लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा है. न्यायालय में भी मामला है. मामले की जांच की जा रही है. शांति व्यवस्था कायम रखने की कोशिश की जा रही है. दोषी पर जरूर कार्रवाई होगी.
मामला रहिका थाना क्षेत्र के जीवछ चौक के समीप का
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन