पवन व लालू के क्लीन चिट मिलने से जांच में नया मोड़

मधुबनी : नैंसी हत्याकांड के मुख्य नामजद आरोपित लालू झा व पवन झा को पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद अब इस मामले में नैंसी के पिता व उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गयी है. अब सीधे तौर पर पुलिस व एसआइटी की टीम ने नैंसी के चाचा राघवेंद्र, पंकज व अन्य पर हत्या […]
मधुबनी : नैंसी हत्याकांड के मुख्य नामजद आरोपित लालू झा व पवन झा को पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद अब इस मामले में नैंसी के पिता व उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गयी है. अब सीधे तौर पर पुलिस व एसआइटी की टीम ने नैंसी के चाचा राघवेंद्र, पंकज व अन्य पर हत्या की आशंका जता दी है. हालांकि यह आशंका पुलिस व एसआइटी की टीम शुरू से ही करती रही है. एसआइटी ने अपने जांच के दौरान शुरू मे ही बार बार इस बात की आशंका जतायी कि नैंसी के हत्या में कथित तौर पर नैंसी के चाचा राघवेंद्र,
पंकज व अन्य कुछ संबंधियों की मिलीभगत है. इसमें महिला रिश्तेदारों की बातें भी एसआइटी के इंचार्ज निधि रानी व एसपी दीपक बरनवाल बताते रहे हैं. पर अब तक नैंसी के हत्या में परिवार के द्वारा लालू व पवन को नामजद कर दिये जाने के कारण जांच दोहरे दिशा में चल रही थी. लेकिन चार्जशीट में जिस तरह से पुलिस ने लालू व पवन को इस कांड से पूरी तरह बरी कर दिया है उससे अब पुलिस के जांच का दायरा सिर्फ नैंसी के परिवार पर ही सिमट कर रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










