एक ही रात में प्रखंड की तीन दुकानों में हजारों रुपये की हुई चोरी

मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत बेलो चामगढ चौक पर मंगलवार की रात तीन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चामगढ़ चौक पर वार्ड नंबर आठ निवासी ग्रामीण चिकित्सक अभिनंदन कुमार मंडल ने बताया कि वे पिछले बीस साल से यहां मेडिकल का काम करते आए हैं. हमारे दुकान से ज्यादा कुछ चोरी […]
मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत बेलो चामगढ चौक पर मंगलवार की रात तीन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चामगढ़ चौक पर वार्ड नंबर आठ निवासी ग्रामीण चिकित्सक अभिनंदन कुमार मंडल ने बताया कि वे पिछले बीस साल से यहां मेडिकल का काम करते आए हैं. हमारे दुकान से ज्यादा कुछ चोरी नहीं हुई.
सिर्फ 125 जो गला में रखे थे. उसे लेकर चोर चलते बने. वहीं दूसरे दुकानदार अवधेश कुमार किराना दुकानदार पिता महेश्वरी यादव वार्ड नंबर आठ ने बताया कि वह दस बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. चोरों ने गल्ले में रखे हुए तीन हजार उड़ा ले गये. तीसरी चोरी की घटना प्रमोद दास किराना दुकान वाले के यहां घटी. वह कल दिन में बीस हजार निकाल कर आया था और गलती से वह दुकान के गल्ले में ही छोड़ कर दुकान बंद कर घर चला गया. चोरों ने दुकान से गल्ले को लेकर ही चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




