पैसे के लिए मधेपुरा में मचा है हाहाकार

मधेपुरा : नोट की अनुपलब्धता के संकट के बादल अब भी बरकरार है. बुधवार को मधेपुरा एसबीआइ मुख्य शाखा जो करंसी चेस्ट भी है. वहां 01 करोड़ से भी कम राशि शेष है. हालात यह है कि अधिकतम एटीएम में नोट नदारद है. गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण गुरुवार को भी लगभग यही […]
मधेपुरा : नोट की अनुपलब्धता के संकट के बादल अब भी बरकरार है. बुधवार को मधेपुरा एसबीआइ मुख्य शाखा जो करंसी चेस्ट भी है. वहां 01 करोड़ से भी कम राशि शेष है. हालात यह है कि अधिकतम एटीएम में नोट नदारद है. गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण गुरुवार को भी लगभग यही स्थिति रहेगी. प्रखंडों में भी बैंक में भुगतान को लेकर एक बार फिर अफरा-तफरी का माहौल शुरू है. जिले के करंसी चेस्ट शाखा द्वारा एक दिन में लगभग 10 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक की शाखा समेत एटीएम की माध्यम से भुगतान किया जा रहा है. ऐसे में अगर शुक्रवार तक राशि नहीं उपलब्ध हुई तो नोटों के लिए मचा यह हाहाकार विकराल हो जायेगा. इस बाबत एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक संजय कुमार करण ने बताया कि सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं होने के कारण आरबीआइ से राशि नहीं लायी जा सकी है. उम्मीद है कि अगले दो तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




