जिला स्वास्थ्य समिति में हुई चोरी पुलिस ने चोर को लिया हिरासत में

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित जिला स्वास्थ्य समिति परिसर में रखे समानों की बुधवार अहले सुबह चोरों ने चोरी कर ली. जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में कर्मचारी अपने नियमित समय पर पहुंचे तो परिसर में रखे सरकारी किताब व अन्य सामान गायब था. आइसीयू में लगे सीसी कैमरे का फुटेज देखा तो चोर के अंदर […]
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित जिला स्वास्थ्य समिति परिसर में रखे समानों की बुधवार अहले सुबह चोरों ने चोरी कर ली. जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में कर्मचारी अपने नियमित समय पर पहुंचे तो परिसर में रखे सरकारी किताब व अन्य सामान गायब था. आइसीयू में लगे सीसी कैमरे का फुटेज देखा तो चोर के अंदर आने से जाने तक का पता लग गया और सीसीटीवी कैमरे फुटेज के सहारे चोर पकड़ा गया. जिला स्वास्थ्य समिति के कर्मचारी जब पुरानी बाजार स्थित मुरली साह के यहां पहुंचे तो मौके से मुरली साह फरार हो गया और वहां मौजूद उनके भाई महेंद्र साह को कर्मचारी ने पकड़ सदर थाना को सूचित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




