अाग लगने से दो घर जले लाखों का हुआ नुकसान

मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जोरगामा पंचायत के वार्ड नंबर आठ की दलित बस्ती में गुरुवार दो बजे दिन में आग लग जाने से दो दलितों घर पूरी तरह जल गये. वहीं छह घरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है. दोपहर का वक्त होने के कारण घर की कामकाजी महिलाएं भी धान के खेतों […]
मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जोरगामा पंचायत के वार्ड नंबर आठ की दलित बस्ती में गुरुवार दो बजे दिन में आग लग जाने से दो दलितों घर पूरी तरह जल गये. वहीं छह घरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है. दोपहर का वक्त होने के कारण घर की कामकाजी महिलाएं भी धान के खेतों में थी और पुरुष वर्ग भी इस समय खेत पर ही थे.
अचानक घरों में आग लग गई इस हर तरफ लोग ने दौड़ कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग की लपटे इतनी तेजी से फैली कि घर में सब कुछ जल कर राख हो गया. खाने पीने की वस्तु से लेकर, पहनने कपड़े और सभी आवश्यक कागजात समेत रूपया एवं अन्य सामग्री भी चल कर राख हो गया. इस आगजनी में सबसे ज्यादा क्षति प्रियंका देवी पति पप्पू राम एवं दामोदर राम की हुई है. दोनों ही दलितों के घर पूरी तरह से जल कर स्वाहा हो गया. घर वालों ने बताया. आग कैसे इस बात का पता नहीं चल पाया. सभी लोग गुरुवार की सुबह खाना बनाने के बाद खेत पर काम को चले गये. घर पर कोई नहीं था. प्रियंका देवी ने बताया कि आधार कार्ड मतदाता पहचान पत्र के साथ-साथ सारे कपड़े भी जल गये कुछ भी नहीं बचा ऐसा रोते बिलखते बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




