नदी में स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

मुरलीगंज : मुरलीगंज के वार्ड नंबर चार में रविवार को नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कासीपुर के मो अनीष जो की पैशे से छोटा मोटा दर्जी काम करते है. और किसी तरह अपने परिवार का भरण पौषण करते है. रविवार को दोपहर करीब […]
मुरलीगंज : मुरलीगंज के वार्ड नंबर चार में रविवार को नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कासीपुर के मो अनीष जो की पैशे से छोटा मोटा दर्जी काम करते है. और किसी तरह अपने परिवार का भरण पौषण करते है. रविवार को दोपहर करीब एक बजे उनका पुत्र मो सोनू स्नान करने बैंगा नदी गया.
जहां कि वो बराबर स्नान करने जाता था. आज भी स्नान करने नदी किनारे गया. इस दौरान ज्यादे पानी में चले जाने के कारण डुबने से उनकी मौत हो गई. उक्त घटना की सूचना मौके पर उपस्थित बच्चों के द्वारा ग्रामीणों को दिया गया. मालूम हो कि मृतक मो सोनू मंदबुद्धि भी था. इस मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन शव की पोस्टमाटर्म कराने से इनकार कर दिया. कहा जो कागजी प्रक्रिया है वो कर लें. सोनू के मौत से परिवार वालों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




