मुन्नी को है मसीहा का इंतजार

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में 14 वर्ष की एक बच्ची अस्पताल परिसर में विगत कई दिनों से इधर से उधर भटक रही है. लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर से बेखबर है. मूक बधिर और दिव्यांग लड़की को लोग मुन्नी कह कर पुकारने लगे हैं. कहते हैं कि कोई एक मार्च को […]
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में 14 वर्ष की एक बच्ची अस्पताल परिसर में विगत कई दिनों से इधर से उधर भटक रही है. लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर से बेखबर है. मूक बधिर और दिव्यांग लड़की को लोग मुन्नी कह कर पुकारने लगे हैं. कहते हैं कि कोई एक मार्च को ही इसे सदर असपताल के गेट पर छोड़ गया था. उसकी स्थिति को देख कर लोग बस उस पर तरस खा कर छोड़ देते हैं. लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने बारे में कुछ भी बताने से असमर्थ है. वहीं उसके कपड़ों की स्थिति भी काफी बदतर है.
हाल यह है कि उसका उपरी भाग नग्न होने के कारण एक व्यक्ति ने उसे चादर ओढ़ा दिया. लड़की के पैर में जख्म है जिस पर पटटी बांध कर अस्पताल प्रशासन ने कर्तव्य से निजात पा ली है. लोगों ने बताया कि इस लड़की को उनके परिजन ही अस्पताल में छोड़ कर चले गए है. सदर अस्पताल में ईलाज कराने आये कभी किसी मरीज व उनके परिजनो को दया आ गई तो इसे खाने को कुछ मिल जाता है. इसका नाम नहीं जानने के कारण लोग इस लड़की को मुन्नी कह कर बुलाते हैं. लेकिन मुन्नी को अस्पताल में घूरती कुछ आंखों से भी बचाना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




