ट्रैक्टर पलटने से पांच व्यक्ति घायल

Published at :28 Nov 2015 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से पांच व्यक्ति घायल

मधेपुरा : थाना क्षेत्र में शनिवार की देर संध्या एक बांस लोड ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने के पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का पीएचसी में उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार बांस से लदा ट्रैक्टर भेलवा से चंदन पट्टी की ओर जा रहा था. गम्हरिया थाना के […]

विज्ञापन

मधेपुरा : थाना क्षेत्र में शनिवार की देर संध्या एक बांस लोड ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने के पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का पीएचसी में उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार बांस से लदा ट्रैक्टर भेलवा से चंदन पट्टी की ओर जा रहा था. गम्हरिया थाना के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर विपरीत दिशा में गड्ढे में पलट गया.

इसमें पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया और गम्हरिया पीएचसी लाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है. घायल 30 वर्षीय सदरे आलम की स्थिति की गंभीर है. घायल नियामत 28, कबीर 25, दिलसाद 28, रवि 30 वर्ष का इलाज जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन