दीवार गिरने से बच्चे की मौत, मां जख्मी

Published at :24 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
दीवार गिरने से बच्चे की मौत, मां जख्मी

गम्हरिया : प्रखंड क्षेत्र के औराय पंचायत के पासवान टोला में सोमवार की रात दीवार गिरने से एक वर्षीय बालक शंकर कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी अनुसार फुल कुमारी देवी अपने बच्चे को घर के आंगन में बैठ कर दूध पिला […]

विज्ञापन

गम्हरिया : प्रखंड क्षेत्र के औराय पंचायत के पासवान टोला में सोमवार की रात दीवार गिरने से एक वर्षीय बालक शंकर कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी अनुसार फुल कुमारी देवी अपने बच्चे को घर के आंगन में बैठ कर दूध पिला रही थी.

इस दौरान अचानक घर की दीवार गिर जाने से मां व बच्चा उसकी चपेट में आ गये. इसमें बच्चे की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में गम्हरिया पीएचसी लाया गया. वहां डॉक्टरों ने माता की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया.

इस बाबत थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, एसआइ तेज नारायण सिंह, सीओ ध्रुव कुमार घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी दी व कबीर अंत्येष्टि के तहत मुखिया अनीता देवी द्वारा 15 सौ रुपये तत्काल मृत बच्चे के परिजन को दिया गया. घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन