ठंड ने दी दस्तक, बरतें सावधानी

Published at :26 Oct 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड ने दी दस्तक, बरतें सावधानी

मधेपुरा : जिले में पिछले दो दिनों से ठंड ने दस्तक दे दी है. शाम ढलते ही सर्दी का एहसास होने लगता है, जो रात भर तेज हो जाती है. ठंडी की शुरुआत में लापरवाही बतरने के कारण लोग बीमार पड़ने लगे है. खास कर रात में सफर करने वालों को काफी परेशानी का सामन […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिले में पिछले दो दिनों से ठंड ने दस्तक दे दी है. शाम ढलते ही सर्दी का एहसास होने लगता है, जो रात भर तेज हो जाती है. ठंडी की शुरुआत में लापरवाही बतरने के कारण लोग बीमार पड़ने लगे है. खास कर रात में सफर करने वालों को काफी परेशानी का सामन करना पड़ रहा हैं. हालांकि लोगों ने एहतियात बरतते हुए गरम कपड़े निकाल लिये हैं.

वहीं बाजार में भी उलेन कपड़ों की मांग बढ़ गयी है. ठंड के दस्तक देते ही डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. ठंड में बरतें सावधानी – शाम में गरम कपड़े का प्रयोग करें- रात गर्म भोजन का उपयोग करें- रात के समय गर्म पानी से स्नान करें- शाम के बाद पानी को उबाल कर पीएं – शाम से लेकर सुबह तक खुले बदन बाहर न निकलें – बुढ़े एवं बच्चे रात के समय में नहीं घूमें उलेन कपड़ों की बढी मांगकड़ाके की ठंड में शहर के ब्रांडेड कपड़ों की दुकान में उलेन कपड़ों की मांग बढ गयी है.

रेडिमेड दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. उलेन कपड़ों में खास कर जैकेट, स्वेटर, मंकी टोपी की मांग अधिक है. शहर स्थिति विभिन्न कंपनी के शो रूम में गर्म कपड़े खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है.बीमारी का हो सकता है हमला डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के शुरुआती दौर में विभिन्न बीमारियों का हमला हो सकता हैं. जिसमें मुख्य रूप से सर्दी खांसी, बुखार, कोल्ड डायरिया, लकवा, चक्कर आना, पेट दर्द आदि बीमारी का सामना करना पड़ सकता हैं. इससे बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं. खास कर वृद्ध व बच्चे को एहतियात बरतने की जरूरत हैं. डॉक्टरों ने कहा कि ठंड के समय में बदन को पुरी तरह ढ़क कर चले. वहीं ताजा खाना का सेवन करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन