27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ग्वालपाड़ा में तूफान से हुई काफी क्षति

ग्वालपाड़ा : मंगलवार की रात आयी तूफान में ग्वालपाड़ा प्रखंड में तबाही मचा दी. प्रखंड के लगभग 12 पंचायत तबाही के चपेट में आ गयी. प्रखंड क्षेत्र के मक्का फसल लगभग 60 से 70 फिसदी बरबाद हो गयी. वहीं चदरा एवं फूस का घर लगभग 50 प्रतिशत तूफान की भेंट चढ़ गयी. खोखसी पंचायत के […]

ग्वालपाड़ा : मंगलवार की रात आयी तूफान में ग्वालपाड़ा प्रखंड में तबाही मचा दी. प्रखंड के लगभग 12 पंचायत तबाही के चपेट में आ गयी. प्रखंड क्षेत्र के मक्का फसल लगभग 60 से 70 फिसदी बरबाद हो गयी. वहीं चदरा एवं फूस का घर लगभग 50 प्रतिशत तूफान की भेंट चढ़ गयी.
खोखसी पंचायत के मुखिया खुर्शीद खातून के आनुसार वार्ड नंबर चार के मो तोसिर, राजू झा, रिजवान आलम घर जहां पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हो गया. वहीं सैकड़ों घर के क्षत पर टटी दिवाल टूट कर धारा साही हो गयी. अबुल कलाम रहमानी, हरशद, राजेश भगत का मकई फसल लगभग 50 से 60 प्रतिशत बर्बाद हो गया.
क्षति का आंकड़ा इकटठा किया जा रहा है. सरौनी पंचायत के वार्ड नंबर नौ नूनू लाल मेहरा, वार्ड नौ उपेंद्र मुखिया, वार्ड नंबर गोपीकांत मंडल का घर धारासाही हो गया. वहीं शंभु साह, प्रकाश मंडल, नुनु श्रीलाल मंडल का मकई फसल बर्बाद हो गया. मुखिया अंजुमणी भारती के अनुसार फसल के क्षति का आंगड़ा इक्टठा किया जा रहा है.
झलाड़ी पंचायत वार्ड नंबर तीन शंकर ऋषिदेव, विंदेश्वरी ऋषिदेव, पुशो ऋषिदे, बुटन ऋषिदेव का घर पूर्ण रूपेण क्षतिग्रस्त हो गया. तथा गोपाल झा, प्रकाश, पवन यादव, विंदेश्वरी यादव, जवाहर यादव, मिथिलेश भारती का मक्का फसल बबार्द हो गया.
विषवाड़ी पंचायत वार्ड नंबर 11 मो जुनैद, मो समसीर, रामजी यादव, वार्ड नंबर 10 कैलाश मेहता का घर पूर्ण रूपेण क्षतिग्रस्त, तथा मो वसीर, संजय कुमार, संजय झा, मो अलीम उद्दीन, मो ज्ञास उद्दीन का मकई फसल पूर्णत: बर्बाद हो गया. मुखिया जाहिदा खातून के अनुसार आकड़ा इकटठा किया जा रहा है.
शाहपुर पंचायत के मुखिया मिथिलेश कुमार मिटठू के अनुसार वार्ड नंबर एक कपूर देव शर्मा, मोल झा, विजय सहनी, राजो यादव, अरूण दास, विनय शर्मा, बबलू शर्मा, विपीन शर्मा, बुदुर चौधरी, युगो चौधरी, देव नारायण चौधरी, भरत चौधरी, जीवन सिंह, बुच्ची सिंह, अशोक सिंह का घर क्षतिग्रस्त हुआ. वहीं मही शर्मा, कलानंद दास, लाल बहादुर दास का मकई फसल 60 से 70 फसदी बार्बाद हो गया. रेशना पंचायत के मुखिया फगुनी रजक के अनुसार गजेंद्र नारायण साह के क्षति होने से लाखों रुपये की हानि हुई.
बबलू दास, बिरो साह एवं नंदन साह का भी घर क्षतिग्रस्त हुआ. वहीं दिलीप कुमार सिंह, शंभु शर्मा, महेश सिंह, विंदेश्वर रजक का मकई फसल पूर्णत: बरबाद हो गया. टेमा भेला पंचायत की मुखिया तारा देवी के अनुसार पूरे पंचायत में लगभग सैकड़ों एकड़ मकई का फसल बरबाद हुआ एवं लगभग सौ से ज्यादा फूं स एवं चदरा घर धारा सायी हुआ.
झि टकिया कलोतहा पंचायत के मुखिया महेंद्र यादव के अनुसार, प्रमोद यादव, अशोक यादव, ब्रजभूषण यादव, महेंद्र यादव आदि का मकई फसल बरबाद बीएओ आनंद मोहन चौधरी ने बताया कि फसल क्षति की सूचना मिल रही है जिसकी जांच मैं स्वयं एवं किसान सलाहकार के साथ शुरू कर दिया हूं. बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है अविलंब आंकड़ा इकट्ठा किया जा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें