सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के इटहरी गहुंमनी पंचायत में गृह निर्माण में जुटे एक मजदूर विनोद यादव की मौत करंट लगने से हो गयी. इस हादसे के दौरान अन्य मजदूर विजेंद्र यादव व अनिल यादव भी घायल हो गये़ घायल मजदूरों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है़ सूचना मिलने पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है़ इस मामले में थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि इटहरी गहुंमनी वार्ड संख्या पांच निवासी लहटन यादव के घर निर्माण का कार्य चल रहा था़ विनोद यादव छड़ सीधा कर रहा था कि उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार से छड़ का स्पर्श हो गया़, जिससे विनोद की मौत हो गयी. वहीं पास खड़े विजेंद्र व अनिल भी इसकी चपेट में आ गया.
BREAKING NEWS
करंट लगने से मजदूर की मौत
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के इटहरी गहुंमनी पंचायत में गृह निर्माण में जुटे एक मजदूर विनोद यादव की मौत करंट लगने से हो गयी. इस हादसे के दौरान अन्य मजदूर विजेंद्र यादव व अनिल यादव भी घायल हो गये़ घायल मजदूरों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है़ सूचना मिलने पर पहंुची पुलिस […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement