ट्रक की ठोकर से अज्ञात अधेड़ की हुई मौत

मधेपुरा. थाना क्षेत्र के गढि़या गांव में मंगलवार की शाम में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने एक अज्ञात अधेड़ को ठेकर मार दी. जानकारी के अनुसार सिंहपुर गढि़या गांव के प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल के समीप एक अज्ञात अधेड़ को जदिया की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने पीछे […]
मधेपुरा. थाना क्षेत्र के गढि़या गांव में मंगलवार की शाम में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने एक अज्ञात अधेड़ को ठेकर मार दी. जानकारी के अनुसार सिंहपुर गढि़या गांव के प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल के समीप एक अज्ञात अधेड़ को जदिया की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने पीछे से रौंद डाला.
घटना के तुरंत बाद ट्रक संख्या डब्ल्यूबी-41 ई-2882 के चालक ने ही गंभीर रूप से घायल अधेड़ को ट्रक से पीएचसी तक लाया, जहां पीएचसी पहुंचते ही प्रभारी डॉ़ डीएन चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया पर बीच में ही उसने दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पीएचसी पहुंच कर घटना का जायजा लिया साथ ही ट्रक तथा चालक को कब्जे में कर लिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










