और बढ़ी कनकनी, जान ले लेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

मधेपुरा : कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. बहती पछिया हवा के कारण मौसम का पारा गुरूवार को गिर कर 06 डिग्री पर पहुंच गया था. वहीं वहीं सूर्यदेव का दर्शन दो दिनों से जिले वासियों को नसीब नहीं हुआ. जिले की मुख्य सड़क सहित प्रखंडों में भी सड़कें सुनी हो गयी. […]
मधेपुरा : कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. बहती पछिया हवा के कारण मौसम का पारा गुरूवार को गिर कर 06 डिग्री पर पहुंच गया था. वहीं वहीं सूर्यदेव का दर्शन दो दिनों से जिले वासियों को नसीब नहीं हुआ. जिले की मुख्य सड़क सहित प्रखंडों में भी सड़कें सुनी हो गयी. लोग घरों में दुबकने पर मजबूर थे. कुहासे के साथ बह रही पछिया हवा के कारण मौसम का पारा अचानक से नीचे गिर गया. कपकपी वाली ठंड से आम लोगों को फिलहाल राहम मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है.
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो दिनों तक यही हालात बने रहेंगे. सूर्य की लाली तो लोगों को दिखी नहीं लेकिन बादलों ने सूर्य को अपने आगोश में ले लिया. ठंड में सुबह- सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर आगंनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले नैनिहालों को ठंड सता रही है. गौरतलब है कि नववर्ष पर ठंड ने आगमन के साथ लोगों को थोड़ी राहत दी थी. लेकिन गुरूवार की रात से ठंड ने विकराल रूप धारण कर लिया. तेज पछिया हवा शरीर को चूभने लगी थी.
इस दौरान इलाके का न्यूनतम तापमान जहां 06 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 11 डिग्री था. आम जनजीवन पर बढते ढंड का सबसे अधिक असर देखा जा रहा है. खास कर गरीब तबके के लोग ठंड के कारण परेशान है. ठंड बढने से बच्चे व बुजुर्गों के साथ-साथ आम लोगों की सेहत पर संकट के बादल मंडरा रहे है. बढते ठंड को देखते हुए जगह जगह पर लोग अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




