इंदिरा आवास का लक्ष्य शीघ्र पूरा करें : डीडीसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2015 8:03 PM
इंदिरा आवास सहायकों, पर्यवेक्षक व लेखा सहायक को मिला सरकारी मोबाइल सूर्यगढ़ा. शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में इंदिरा आवास सहायकों, पर्यवेक्षक व लेखा सहायक की बैठक हुई. उप विकास आयुक्त रमेश कुमार ने सभी इंदिरा आवास कर्मियों (वर्ष 2014-15 के अलावा वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13 व 2013-14 के इंदिरा आवास सहायकों, […]
इंदिरा आवास सहायकों, पर्यवेक्षक व लेखा सहायक को मिला सरकारी मोबाइल सूर्यगढ़ा. शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में इंदिरा आवास सहायकों, पर्यवेक्षक व लेखा सहायक की बैठक हुई. उप विकास आयुक्त रमेश कुमार ने सभी इंदिरा आवास कर्मियों (वर्ष 2014-15 के अलावा वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13 व 2013-14 के इंदिरा आवास सहायकों, दो पर्यवेक्षक व एक लेखा सहायक) को सरकारी मोबाइल दिया. बीडीओ राजदेव प्रसाद रजक ने बताया कि राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी इंदिरा आवास कर्मियों को सरकारी मोबाइल की सुविधा प्रदान की गयी है. ताकि कार्य में तेजी व पारदर्शिता लायी जा सके. उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास कर्मियों को मॉनीटरिंग में परेशानी को देखते हुए उन्हें मोबाइल की सुविधा दी गयी. ताकि इंदिरा आवास कर्मी सही तरीके से मॉनीटरिंग का लक्ष्य पूरा कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










