आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण धरातल पर नहीं दिख रही योजना

Published at :20 Feb 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण धरातल पर नहीं दिख रही योजना

लखीसराय : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अब तक पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पाया है. इस योजना के तहत मुखिया के पास लाखों रुपये की राशि बिना खर्च किये पड़ा है. अधिकारियों को इस योजना से पंचायत के विकास कराने में पसीना छूट रहा है. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मुखिया द्वारा […]

विज्ञापन

लखीसराय : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अब तक पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पाया है. इस योजना के तहत मुखिया के पास लाखों रुपये की राशि बिना खर्च किये पड़ा है. अधिकारियों को इस योजना से पंचायत के विकास कराने में पसीना छूट रहा है. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मुखिया द्वारा पांच से छह वार्डों में हर घर नल का जल व पक्की सड़क का निर्माण कराया जाना है. मुखिया एवं वार्ड सदस्य की आपसी सामंजस्यता नहीं होने के कारण कई पंचायत में योजना धरातल पर नहीं उतर सका है.

लखीसराय प्रखंड के गढ़ी विशनपुर,मोरमा, बालगुदर,अमहरा, खगौर, सूर्यगढ़ा के चंदनपुरा , सूर्यपुरा, अरमा, चानन के खुटुकपार , महेशलेटा सहित अन्य कई पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना धरातल पर दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रहा है. हलसी, सूर्यगढ़ा एवं चानन प्रखंड के इक्का दुक्का पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्य किया जा रहा है. मुखिया स्पष्ट रूप से कहता है कि राशि उनके मद में दिया जाता है तो फिर वे वार्ड सदस्य को विकास कार्य करने के लिये क्यों दें. हालांकि यह मामला न्यायालय में एक वर्ष से अटका पड़ा है. कुछ मुखिया न्यायालय का फैसला आने का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन