विद्युत स्पर्शाघात से युवक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक : विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार दोपहर को दिघलबैंक के गंधर्ववडांगा में घटी. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय शशि कुमार साह पिता मुरली धर साह निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का काम कर रहा था. काफी नीचे से गुजर रहे 11 हजार पावर के हाई टेंशन तार […]
विज्ञापन
दिघलबैंक : विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार दोपहर को दिघलबैंक के गंधर्ववडांगा में घटी. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय शशि कुमार साह पिता मुरली धर साह निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का काम कर रहा था. काफी नीचे से गुजर रहे 11 हजार पावर के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया.
देखते ही देखते चीख पुकार मच गयी. मौके पर मौजूद एवं आस पड़ोस के लोगों ने उसकी मदद की. गौरतलब है कि दिघलबैंक प्रखंड के अधिकांश इलाके में बिजली के पुराने व जर्जर हो चुके तार मौत को खुलेआम दावत दे रहे है. हाई टेंशन तार कहीं जमीन तक झूल रहे है तो कहीं बांस के खंभे पर टिके हुए. लिहाजा लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है.
कब बदले जायेंगे तार और पोल
इलाके के तार और पोल कब बदले जायेंगे. यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है. काफी पूर्व में ही इस काम का जिम्मा गोपी कृष्णा कंपनी को दिया गया था. मगर काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इलाके के जर्जर बिजली के तार को बदलने की दिशा में पहल हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




