महिला पर्यवेक्षिका के घर लगी आग

Published at :24 Jan 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
महिला पर्यवेक्षिका के घर लगी आग

पाठामारी : शनिवार को सुबह प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिका मंजू मिश्रा के घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों व सरिता इंडेन एजेंसी एवं एसएसबी जवानों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया. वहीं आग लगने की खबर मिलने के बाद ठाकुरगंज थाना में मौजूद फायर बिग्रेड की […]

विज्ञापन

पाठामारी : शनिवार को सुबह प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिका मंजू मिश्रा के घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों व सरिता इंडेन एजेंसी एवं एसएसबी जवानों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया. वहीं आग लगने की खबर मिलने के बाद ठाकुरगंज थाना में मौजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी थी.

मिली जानकारी के अनुसार मंजू मिश्रा पूरे परिवार के साथ इन दिनों घर से बाहर गयी हुई है. उनके घर के एक कमरे में भाड़े पर रह रहे एसएसबी जवान के रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने की घटना से घर के कई कीमती समान जल जाने की बात बतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन