संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

पौआखाली : सोमवार की अहले सुबह ठाकुरगंज सुखानी थाना क्षेत्र स्थित कटघरा गांव के निकट खेत में बीस वर्षीय युवक मंगलू हेंब्रम की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. सुखानी थाना क्षेत्र के पानीडुब्बी आदिवासी टोला निवासी मांझी हेंब्रम के अविवाहित पुत्र मंगलू हेंब्रम की अपराधियों ने गला […]
पौआखाली : सोमवार की अहले सुबह ठाकुरगंज सुखानी थाना क्षेत्र स्थित कटघरा गांव के निकट खेत में बीस वर्षीय युवक मंगलू हेंब्रम की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. सुखानी थाना क्षेत्र के पानीडुब्बी आदिवासी टोला निवासी मांझी हेंब्रम के अविवाहित पुत्र मंगलू हेंब्रम की अपराधियों ने गला घोंट कर हत्या कर शव को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पड़ने वाला कटघरा गांव के समीप एनएच327ई से एक सौ मीटर दूर एक खेत में फेंक दिया था.
घटना की सूचना सबसे पहले सुखानी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल को मिलते ही वे दल-बल के साथ घटना-स्थल पर पहुंच कर ठाकुरगंज पुलिस इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी को इसकी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










