पांच दिनों के बाद घर में जला चूल्हा

पोठिया: काठमांडू से वापस प्रखंड के कसबा कलियागंज के चिचुआबाड़ी पहुंचे भूकंप पीड़ितों के घरों में पांच दिनों के बाद बुधवार को चूल्हा जला. बताते चलें कि कसबा कलियागंज पंचायत के सौ से अधिक लोग काठमांडू में रह कर रोजगार करते हैं. लेकिन गत शनिवार को आये विनाशकारी भूकंप ने उनके रोजगार के साथ जिंदगी […]
इनके परिजन तो इस त्रसदी में बच गये लेकिन उनकी जिंदगी की कमाई बरबाद हो गयी. काठमांडू के रोजगार व व्यापार से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था. काठमांडू से वापस लौटे मंजूर आलम, मंसूर आलम, मो नईमुल, मोहमद्दीन, महबूब,मुजफ्फर, हबीब, उसमान बताते हैं कि गत शनिवार को 11:45 बजे अचानक धरती डोल उठी और देखते ही देखते ही इमारतें धराशायी होने लगी. इस हादसे में हमलोगों की जान बच गयी. आज हमलोग भारत सरकार के सहयोग से घर वापस आ गये हैं. भारत सरकार ने नेपाल में भी हमलोगों की मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










