थिरानी धर्मशाला की जमीन की हो रही है खरीद-बिक्री

किशनगंज: स्थानीय समाहरणालय परिसर में गुरुवार को आयोजित जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 63 मामले में सामने आये जिसमें स्थानीय धर्मशाला रोड स्थित थिरानी धर्मशाला के भूभाग की खरीद बिक्री का मामला छाया रहा. भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर समुचित कार्रवाई की मांग की. वहीं […]
वहीं ठाकुरगंज प्रखंड के अनानास की खेती करने वाले कई किसानों ने जिला पदाधिकारी से अनुदान की राशि दिलवाने की मांग की. इस पर डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को मौके पर ही विभागीय निर्देशानुसार मामले के निष्पादन का निर्देश दिया.
वहीं कई महिलाएं भी जमीन संबंधी मामले को लेकर जनता दरबार में आयी थी. जिल पदाधिकारी ने मौके पर ही डीसीएलआर को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ महेश कुमार दास, जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार,वरीय उप समहर्ता मनीष कुमार, डीसीएलआर सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










