बसों में सुरक्षा मानकों की हो रही अनदेखी, जान जोखिम में डाल सफर करने को लोग विवश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 7:43 AM
कुर्लीकोट : बिहार का अंतिम सीमा क्षेत्र स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव, से रोजाना दर्जनों बसे खुलती है. जिसमें जिला मुख्यालय और राज्य मुख्यालय तक जाती है. ठाकुरगंज, गलगलिया बस पड़ाव पश्चिम बंगाल की सीमा और नेपाल की सीमा को छूने वाली किशनगंज जिला में है. ठाकुरगंज से बिहार की राजधानी पटना मुख्यालय से लेकर कई […]
कुर्लीकोट : बिहार का अंतिम सीमा क्षेत्र स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव, से रोजाना दर्जनों बसे खुलती है. जिसमें जिला मुख्यालय और राज्य मुख्यालय तक जाती है. ठाकुरगंज, गलगलिया बस पड़ाव पश्चिम बंगाल की सीमा और नेपाल की सीमा को छूने वाली किशनगंज जिला में है. ठाकुरगंज से बिहार की राजधानी पटना मुख्यालय से लेकर कई अन्य जिलों के लिए भी बस से यहां से खुलती है. लेकिन बसों में सुरक्षा भगवान भरोसे ही हैं.
अगर आप बस में सफर कर रहे है और सही सलामत घर लौट आये तो ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करें. हालांकि, समय-समय पर परिवहन विभाग द्वारा सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किये जाते हैं. पर उसके अनुपालन के प्रति न तो विभाग सचेत है. और न ही बस मालिक. रोजाना बसों में हो रहे घटनाओं को लेकर सुरक्षा पर सवाल तो खड़ा हुआ है.
लेकिन, इसका प्रतिफल सामने निकलकर नहीं आया है. जब से लंबी दूरी के लिए वातानुकूलित बसों का चलना शुरू हुआ है. तब से हादसों की गुंजाइश और सफर करने वाले यात्री कितने सुरक्षित हैं. इसकी अनदेखी की जा रही है. सुरक्षा के मापदंड पर कितने बस कसौटी पर खरे उतर रहे हैं. इसकी भी जांच मात्र औपचारिकता व कोरम बनकर रह गयी है.
किशनगंज जिला मुख्यालय के अलावे बसे पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल इस्लामपुर, सिलीगुड़ी, बागडोगरा, बिहार के अररिया, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर आदि कई जगह बड़ी बसे लंबी दूरी की यात्रा करते है. लेकिन, बसों में क्या सुरक्षा के व्यवस्था हैं यह बसों में चढ़ने वाले यात्री भी देखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










