हीरा पासवान मुख्य व आंची देवी जैन निर्विरोध बनीं उपमुख्य पार्षद

Updated at : 06 Aug 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
हीरा पासवान मुख्य व आंची देवी जैन निर्विरोध बनीं उपमुख्य पार्षद

किशनगंज : किशनगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) के पद पर हीरा पासवान और उप मुख्य पार्षद(उपाध्यक्ष) के पद पर आंची देवी जैन काबिज हुई़ अध्यक्ष पद के लिए हीरा पासवान व उपाध्यक्ष पद के लिए आंची देवी जैन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है़ वर्ष 2017 के नगर परिषद के चुनाव में हीरा […]

विज्ञापन

किशनगंज : किशनगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) के पद पर हीरा पासवान और उप मुख्य पार्षद(उपाध्यक्ष) के पद पर आंची देवी जैन काबिज हुई़ अध्यक्ष पद के लिए हीरा पासवान व उपाध्यक्ष पद के लिए आंची देवी जैन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है़

वर्ष 2017 के नगर परिषद के चुनाव में हीरा पासवान एससी के लिए सुरक्षित सीट वार्ड संख्या 18 से पहली बार बतौर वार्ड पार्षद निर्वाचित होकर आये थे़ हीरा पासवान किशनगंज नगर परिषद के 20वें अध्यक्ष और आंची देवी जैन 23वें उपाध्यक्ष बनी है़ दोनों के निर्वाचित होने के बाद शहर में विजय जुलूस निकाला गया़
आंची देवी जैन वर्ष 2012 में पहली बार वार्ड संख्या 10 से बतौर वार्ड पार्षद निर्वाचित हुई थी़ वर्ष 2012 में नगर परिषद मुख्य पार्षद का पद सामान्य महिला के लिए सुरक्षित था़ आंची देवी जैन 2012 में पहली बार नगर परिषद की मुख्य पार्षद चुनी गयी़
वर्ष 2017 में नप मुख्य पार्षद का पद एससी के लिए सुरक्षित कर दिया गया़ 2017 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिलोक चंद गुट और जमशेद आलम गुट आमने सामने थे़ जिसमें जमशेद आलम गुट की जानकी देवी अध्यक्ष व स्वयं जमशेद आलम उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हुए थे़
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए धन बल का खुब प्रयोग हुआ था़ जमशेद आलम नगर परिषद पर अपना कब्जा जमाया था़ लेकिन दो साल पूरा होते ही पासा पलट गया़ कल तक जो जमशेद आलम के साथ थे व त्रिलोक चंद जैन गुट में शामिल हो गये़
25 जून को 24 पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन ने जमशेद आलम को हिला कर रख दिया़ शायद उन्हें एहसास हो गया कि फिर से ह्रार्स ट्रेडिंग का खेल फिर से खेला जायेगा जिसके बाद उन्होंने मैदान से हट जाने का निर्णय लिया़ नतीजतन वैसे पार्षद जो समर्थन के नाम पर दोनों ही गुट से मोटी राशि वसूलने के खिलाफ में थे उनके अरमानों पर पानी फिर गया़
क्या कहते हैं निर्वाची पदाधिकारी
निर्वाची पदाधिकारी राशिद आलम ने बताया कि नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चयन के लिए सोमवार को ग्यारह बजे का समय निर्धारित था़ सभी पार्षद ससमय निर्धारित स्थल डीआरडीए सभागार में पहुंचे़ निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने के उपरांत अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी हीरा पासवान ने नामांकन किया़
चुनाव प्रेक्षक जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरिशंकर प्रसाद के द्वारा उनके नामांकन को जांच गया जिसमें सब कुछ सही पाये जाने के उपरांत उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया़
इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए भी एकमात्र प्रत्याशी आंची देवी जैन ने नामांकन कियागया था उनका भी नामांकन पत्र जांच के उपरांत उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया़ दोनों ही निर्वाचित मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद को प्रमाण पत्र सौंपते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन