बेअसर रही धूप कनकनी जारी

Published at :10 Jan 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
बेअसर रही धूप  कनकनी जारी

कुर्लीकोट : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा. मंगलवार की सुबह कुहासा रहा. हालांकि, धूप निकली, लेकिन कनकनी खत्म नहीं हुई. ठंड की मनमानी रही. शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों में ठंड का प्रभाव रहेगा. इस अवधि में दिन के तापमान में हल्की सुधार हो सकती […]

विज्ञापन

कुर्लीकोट : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा. मंगलवार की सुबह कुहासा रहा. हालांकि, धूप निकली, लेकिन कनकनी खत्म नहीं हुई. ठंड की मनमानी रही. शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों में ठंड का प्रभाव रहेगा. इस अवधि में दिन के तापमान में हल्की सुधार हो सकती है.

सुबह में मध्यम से घना कुहासा छा सकता है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. इसके चलते अत्यधिक ठंड तथा शीतलहर का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना के कारण खेतों में पाले का असर हो सकता है. इस अवधि में अधिकतम तापमान के 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन