ट्रैक्टर की ठोकर से युवक घायल

गोगरी : थाना क्षेत्र के अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क पर केडीएस कॉलेज के समीप बुधवार दोपहर बेलगाम ट्रैक्टर ने एक राहगीर को ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. घायल की पहचान पकरैल चांदपुरा निवासी अर्जुन मंडल के पुत्र रुदल कुमार […]
गोगरी : थाना क्षेत्र के अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क पर केडीएस कॉलेज के समीप बुधवार दोपहर बेलगाम ट्रैक्टर ने एक राहगीर को ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. घायल की पहचान पकरैल चांदपुरा निवासी अर्जुन मंडल के पुत्र रुदल कुमार के रूप में की गयी.
घायल ने बताया कि आवासीय प्रमाणपत्र बनबाने के लिए गोगरी प्रखंड कार्यालय आये हुए थे. वापस घर लौटने के क्रम में महेशखूंट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर रेफरल अस्पताल गोगरी में भरती करवाया, जहां उसका इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




