नवीन की गिरफ्तारी के लिए ससुराल में छापेमारी

खगड़िया : बीते शुक्रवार को मथुरापुर गांव निवासी मनीष पर जानलेवा हमले के आरोपित मथुरापुर निवासी नवीन पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके ससुराल चौथम थाना क्षेत्र के गढिया गांव में शनिवार को छापेमारी की. लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी. इधर मथुरापुर गांव में पुलिस और पब्लिक झड़प मामले में सदर […]
खगड़िया : बीते शुक्रवार को मथुरापुर गांव निवासी मनीष पर जानलेवा हमले के आरोपित मथुरापुर निवासी नवीन पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके ससुराल चौथम थाना क्षेत्र के गढिया गांव में शनिवार को छापेमारी की. लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी. इधर मथुरापुर गांव में पुलिस और पब्लिक झड़प मामले में सदर थाना में 20 नामजद व सैंकड़ों अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चर्चा का बाजार गर्म है. घटना के दूसरे दिन शनिवार को गांव सहित गांधी चौक पर लोगों की चहल पहल कम रही. पिकेट की पुलिस पूरे दिन गश्ती करती रही. होली पर्व को लेकर बाजरों में खरीदारी करते हुए भी कम लोगों को देखा गया.
इधर, झड़प में घायल जदयू दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश पासवान की पत्नी रुपम देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल खगड़िया से रेफर कर दिया गया है. अन्य जख्मी पूनम देवी, कालो देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, माला व रेशमा की इलाज सदर अस्पताल में किया गया. घायलों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है. जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है. इधर, कथित रूप से जानलेवा हमले के आरोपित को प्रश्रय देने के आरोपों से घिरी सदर थाना पुलिस के प्रति मथुरापुर गांव के एक पक्ष के लोगों में गुस्सा व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




