प्रोन्नति को लेकर शिक्षक करेंगे आंदोलन

Updated at : 16 Jan 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोन्नति को लेकर शिक्षक करेंगे आंदोलन

खगड़िया : स्नातकोत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मध्य विद्यालय उत्तर हाजीपुर में हुई. बैठक की अध्यक्षता ललित कुमार ने की. उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के सचिव गणेश मंडल ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्नातकोत्तर प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति में धांधली की गयी है. यही कारण है कि प्रोन्नति की […]

विज्ञापन

खगड़िया : स्नातकोत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मध्य विद्यालय उत्तर हाजीपुर में हुई. बैठक की अध्यक्षता ललित कुमार ने की. उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के सचिव गणेश मंडल ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्नातकोत्तर प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति में धांधली की गयी है. यही कारण है कि प्रोन्नति की सूची सूचना पट पर नहीं चिपकायी गयी.

शिक्षकों ने कहा कि विभागीय नियमों को ताक पर रखकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा ऐसा किया गया है. अगर विभागीय नियम के अनुसार प्रोन्नति नहीं की गयी तो जिले के तमाम शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन