वाहन गुजरने पर हिलता है पुल

खगड़िया : पूर्वोत्तर राज्य को जोड़ने वाले एनएच 31 के बुढ़ी गंडक पुल की जर्जरता का आलम यह है कि इस पर बड़े वाहन गुजरने पर यह जोरों से हिलने लगता है. पुल का फुटपाथ टूट कर चलने लायक नहीं बचा है. एनएच जाम रहने से अधिकांश दो पहिये वाहन पुल के फूटपाथ होकर गुजरते […]
खगड़िया : पूर्वोत्तर राज्य को जोड़ने वाले एनएच 31 के बुढ़ी गंडक पुल की जर्जरता का आलम यह है कि इस पर बड़े वाहन गुजरने पर यह जोरों से हिलने लगता है. पुल का फुटपाथ टूट कर चलने लायक नहीं बचा है. एनएच जाम रहने से अधिकांश दो पहिये वाहन पुल के फूटपाथ होकर गुजरते हैं. खासकर रात्रि में रहीमपुर पंचायत के लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल जाता है.
अंधेरी रात में पैदल चलने वालों के लिए हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. 1962 में निर्मित इस पुल की मरम्मत भी नहीं हो पाई है. जिसके कारण दिन ब दिन पुल जर्जरता की भेंट चढ़ता रहा. नतीजतन आज स्थिति यह है कि पुल कब धाराशायी हो जायेगा कहना कठिन है. एनएच विभाग मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर पुल को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




