विद्यालय का प्रभार नहीं दे रहे पूर्व प्रभारी, एमडीएम का संचालन बंद

खगड़िया : आनन-फानन में किये गये शिक्षक स्थानांतरण के बाद अब प्रभार के लेन-देन में मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कई विद्यालयों में पूर्व से प्रधान की कुरसी पर विराजमान प्रधान नये प्रधानाध्यापक को प्रभार देने में आनाकानी कर रहे हैं. अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय शुम्भा गाजीघाट में डेढ़ महीना से पूर्व […]
खगड़िया : आनन-फानन में किये गये शिक्षक स्थानांतरण के बाद अब प्रभार के लेन-देन में मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कई विद्यालयों में पूर्व से प्रधान की कुरसी पर विराजमान प्रधान नये प्रधानाध्यापक को प्रभार देने में आनाकानी कर रहे हैं. अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय शुम्भा गाजीघाट में डेढ़ महीना से पूर्व प्रधान संतोष कुमार पासवान प्रभार नहीं दे रहे हैं. बीते दो जुलाई को विद्यालय में प्रधान के पद पर योगदान करने वाले शैलेन्द्र शर्मा ने प्रभार के लिये डीएम से लेकर डीइओ तक से गुहार लगाया है लेकिन सब बेकार साबित हुआ है. बताया जाता है
कि प्रभार नहीं देने के पीछे सरकारी राशि का गोलमाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




