जनता दरबार में लोगों ने की शिकायत

Published at :17 Jun 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों ने की शिकायत

खगड़िया : डीएम के साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन नहीं हुआ. हर दिन की भांती गुरुवार को भी लोगों ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आवेदन दिया. यहां से उन्हें पावती रशीद देकर पुन: 25 एवं 27 जून को सुनवाई के दिन उपस्थित होने को कहा गया. जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद, विद्युत बिल […]

विज्ञापन

खगड़िया : डीएम के साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन नहीं हुआ. हर दिन की भांती गुरुवार को भी लोगों ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आवेदन दिया. यहां से उन्हें पावती रशीद देकर पुन: 25 एवं 27 जून को सुनवाई के दिन उपस्थित होने को कहा गया. जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद,

विद्युत बिल सुधार, अनुकंपा सहित अन्य विभागों से संबंधित 25 आवेदन पत्र आये. एडीएम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्राप्त होने वाले सभी शिकायतों की सुनवाई होगी. सुनवाई के लिए 25 एवं 27 जून निर्धारित की गयी. कुछ मामलों में सुनवाई 25 को तथा कुछ की सुनवाई 27 जून को होगी. सुनवाई में भाग लेने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन