मथुरापुर में किया गया योजनाओं का चयन

Published at :09 Dec 2015 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
मथुरापुर में किया गया योजनाओं का चयन

मथुरापुर में किया गया योजनाओं का चयन फोटो है 8 व 9 मेंकैप्सन- डीएम को बुक्के भेंट करते मुखिया व उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, खगड़ियाहमारा गांव हमारी योजना को लेकर बुधवार को डीएम साकेत कुमार ने सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 व 8 में योजनाओं का चयन किया. जीविका द्वारा आयोजित चार […]

विज्ञापन

मथुरापुर में किया गया योजनाओं का चयन फोटो है 8 व 9 मेंकैप्सन- डीएम को बुक्के भेंट करते मुखिया व उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, खगड़ियाहमारा गांव हमारी योजना को लेकर बुधवार को डीएम साकेत कुमार ने सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 व 8 में योजनाओं का चयन किया. जीविका द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी को मथुरापुर में दो दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. डीपीएम अवधेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी को योजनाओं के चयन से संबंधित जानकारी दी गयी. पंचायत के वार्ड नंबर 7 व 8 में पहले जीविका की टीम द्वारा अनुसूचित जाति बाहुल क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे किया गया. नक्शा तैयार कर लोगों के जरूरतों को चिह्नित किया गया. वार्ड के लोगों की सुविधाओं के लिए योजनाओं का चयन कर लिया गया है. अब उक्त वार्ड को मॉडल वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है. मौके पर मुखिया रीता कुमारी ने डीएम को बुक्के भेंट कर सम्मानित किया. वहीं उप विकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी सहित कई जन प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन