जलजमाव से बाइपास सड़क पर चलना मुश्किल

Published at :27 Oct 2015 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से बाइपास सड़क पर चलना मुश्किल

खगड़िया : बलुआही से महादलित थाना तक जाने वाली बाइपास सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गयी है. बाइपास सड़क से होकर गुजरने वाली वाहन का आये दिन इस रास्ते में वाहन का गुल्ला टूटना व पंचर हो जाना आम बात हो गयी है. खास कर अड्डा घाट मुहल्ले के समीप की सड़क तो […]

विज्ञापन

खगड़िया : बलुआही से महादलित थाना तक जाने वाली बाइपास सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गयी है. बाइपास सड़क से होकर गुजरने वाली वाहन का आये दिन इस रास्ते में वाहन का गुल्ला टूटना व पंचर हो जाना आम बात हो गयी है.

खास कर अड्डा घाट मुहल्ले के समीप की सड़क तो गड्ढे में तब्दील हो गयी है. उक्त रास्ते से गुजरने वाली छोटी व बड़ी वाहन से स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना रोजाना करना पड़ रहा है. स्थानीय अरुण कुमार मुंशी, हरि सिंह, मुन्ना कुमार, संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन व जन प्रतिनिधि के उदासीनता के कारण वर्षों से बाइपास सड़क के जर्जर होने के कारण आम आवाम को परेशानी हो रही है.

वहीं उन्होंने कहा कि सड़क किनारे नाला का निर्माण आज तक नहीं कराया गया है. पानी निकासी नहीं होने के कारण उक्त लोग सड़क किनारे ही पानी का बहाव करने को मजबूर हैं. जिससे गड्ढे युक्त सड़क पर प्राय: जल जमाव लगा रहता है. वहीं वाहन के आवागमन से लोगों का घर से निकलना भी दुर्लभ हो गया है. लोगों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व जिला प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन