स्कूलों में आज से तालाबंदी करेंगे शिक्षक

Published at :10 Apr 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में आज से तालाबंदी करेंगे शिक्षक

खगड़िया. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह का शिक्षकों ने गुरुवार को स्थानीय जंकशन पर भव्य स्वागत किया. स्वागत के बाद सैकड़ों शिक्षक जुलूस निकाल कर सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए सन्हौली पहुंचे. जहां शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला सचिव ने की. […]

विज्ञापन
खगड़िया. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह का शिक्षकों ने गुरुवार को स्थानीय जंकशन पर भव्य स्वागत किया. स्वागत के बाद सैकड़ों शिक्षक जुलूस निकाल कर सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए सन्हौली पहुंचे. जहां शिक्षकों की बैठक हुई.

बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला सचिव ने की. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल से जिले के सभी विद्यालयों में कार्य का बहिष्कार व तालाबंदी की जायेगी. जिले के सभी कार्यालयों में प्रतिनियुक्त नियोजित शिक्षक कार्य का बहिष्कार करेंगे.

जिले में होने वाली बीएलओ की बैठक में नियोजित शिक्षक भाग नहीं लेंगे. प्रखंड एवं जिला स्तर पर चल रहे 30 दिवसीय, 51 दिवसीय डायट एवं सभी प्रकार के प्रशिक्षण में नियोजित शिक्षक भाग नहीं लेंगे. बैठक में अरुण कुमार, आलोक रंजन, मो वसी आलम, आदित्य कुशवाहा, पंकज राय, रविश, प्रभाष कुमार कर्ण, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार, रजनी कांत, विनोद कुमार, निलेश चौधरी,मनीष कुमार संभव सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन