पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Published at :15 Mar 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बेलदौर. ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच व कर्मियों को दिये जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया. प्रशिक्षण में चोढ़ली, माली व बोबिल ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच, पंच व ग्राम कचहरी के कर्मियों ने भाग लिया. तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ग्राम कचहरी के गठन से लेकर इनके […]

विज्ञापन

बेलदौर. ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच व कर्मियों को दिये जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया. प्रशिक्षण में चोढ़ली, माली व बोबिल ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच, पंच व ग्राम कचहरी के कर्मियों ने भाग लिया. तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ग्राम कचहरी के गठन से लेकर इनके प्रतिनिधियों व कर्मियों के चयन के बारे में जानकारी दी गयी. इसके अलावा ग्राम कचहरी के न्यायपीठ व इन्हें मिली शक्तियों के बारे में जानकारी दी गयी. बिहार ग्राम कचहरी संचालन अधिनियम 2007 के प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत करवाते हुए बताया गया कि इसी प्रावधान के तहत मुकदमों की सुनवाई की जाये. प्रशिक्षक में अधिवक्ता चंदकांत, आलमगीर, अरुण कुमार निराला व भदई चौधरी ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन