आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में गुणवत्ता का अभाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2015 10:03 PM
अलौली. जिस भवन का नींव ही कमजोर हो, वैसे भवन को बेहतर निर्माण कैसे किया जा सकता है. सरकार आधारभूत संरचना के तहत भवन का निर्माण कराना चाहती है, राशि भी खर्च होता है, लेकिन निर्माण कार्य से जुड़े हुए संवेदक जैसे-तैसे भवन बना कर निकलना चाहते हैं. उस पर ग्रामीण विरोध करते हैं तो […]
अलौली. जिस भवन का नींव ही कमजोर हो, वैसे भवन को बेहतर निर्माण कैसे किया जा सकता है. सरकार आधारभूत संरचना के तहत भवन का निर्माण कराना चाहती है, राशि भी खर्च होता है, लेकिन निर्माण कार्य से जुड़े हुए संवेदक जैसे-तैसे भवन बना कर निकलना चाहते हैं. उस पर ग्रामीण विरोध करते हैं तो देखरेख का जिम्मा दबंगों को दे दिया जाता है.
ऐसी ही स्थिति बहादुरपुर पंचायत अंतर्गत रही टोला में बन रहे आंगनबाड़ी भवन की है. बताया जाता है कि भवन बनने के साथ ही दक्षिण पूरब का भाग धंसने व झुकने लगा है. ईंट, बालू व पत्थर/गिट्टी की गुणवत्ता पर भी ग्रामीणों ने सीधी उंगली उठायी है. केंद्र संख्या 194 इस भवन में संचालित किया जाना है.
पंचायत के वार्ड नंबर पांच के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र का लाभ लेंगे. बताया जाता है निर्माण कार्य का अब तक किसी भी अधिकारी ने निरीक्षण नहीं किया है. बहादुरपुर पंचायत के ग्रामीण व पूर्व प्रमुख राम प्रसाद सिंह, राम नंदन यादव, गोरी यादव, प्रभु सिंह, योगेंद्र सिंह आदि ने भवन निर्माण में गुणवत्ता के जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










