कौआकोल रोड में सप्लाई वाटर के फैले पानी से लोग परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2014 11:01 PM

विज्ञापन

गोगरी: नगर पंचायत वार्ड नंबर एक स्थित गोगरी महेशखूंट कौआ कोल सड़क पर नगर पंचायत योजना से लगाये गये सप्लाई वाटर के पाइप में छेद हो जाने से जहां-तहां पानी फैल गया है. इससे आवगमन में राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर फैले पानी से लोगों को बरसात के मौसम में होने […]

विज्ञापन

गोगरी: नगर पंचायत वार्ड नंबर एक स्थित गोगरी महेशखूंट कौआ कोल सड़क पर नगर पंचायत योजना से लगाये गये सप्लाई वाटर के पाइप में छेद हो जाने से जहां-तहां पानी फैल गया है. इससे आवगमन में राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर फैले पानी से लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से जूझना पड़ रहा है.

स्थानीय निवासी संजय कुमार भगत ने बताया कि नगर पंचायत योजना से जलापूर्ति के लिए लगाये गये पाइप गुणवत्तापूर्ण नहीं लगाया गया है. जिस वजह से बहुत कम दिनों में ही पाइप में छेद हो गया है. मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. वहीं विकास कुमार साह,विनोद कुमार पोद्दार, बत्तीस पासवान आदि ने भी छेद को बंद कर पानी के रिसाव को रोकने की अपील किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन