भैंस चुराते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

बेलदौरः थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत अंर्तगत छोटी भरना गांव मे भैंस चुराते युवक को ग्रामिणो ने पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात छोटी भरना निवासी पशुपालक के बथान पर बंधी भैंस को चोर ले जा रहे थे, इसी दौरान आहट पाकर बथान के कुत्ते चोर पर जोर -जोर […]

विज्ञापन

बेलदौरः थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत अंर्तगत छोटी भरना गांव मे भैंस चुराते युवक को ग्रामिणो ने पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात छोटी भरना निवासी पशुपालक के बथान पर बंधी भैंस को चोर ले जा रहे थे, इसी दौरान आहट पाकर बथान के कुत्ते चोर पर जोर -जोर से भोंकने लगे . ग्रामीण समेत पशुपालक की नींद खुली ,भनक पाकर जब बथान पर देखा तो चौर भैंस छोड़कर भागने लगा.

ग्रामीणों ने चौर का पीछा कर दबोच लिया. शुक्रवार को पशुपालक कुशेशवर मंडल ने चोर को थाने लाकर पुलिस को सौंपा एवं घटना की लिखित जानकारी दी .चोर की पहचान चौढली निवासी पंकज राम के रुप में की गयी .थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि पशुपालक के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन