कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए अनिल व नीलम चयनित

Updated at : 16 Mar 2018 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए अनिल व नीलम चयनित

गोगरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 17 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली कृषि कर्मण पुरस्कार समारोह में खगड़िया के दो किसान को सम्मानित करेंगे. पीएम ने कोर्स सीरियल फसल में पूरे देश में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले खगड़िया के गोगी प्रखंड के गौछारी गांव निवासी स्वर्गीय वासुदेव प्रसाद के पुत्र किसान अनिल […]

विज्ञापन

गोगरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 17 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली कृषि कर्मण पुरस्कार समारोह में खगड़िया के दो किसान को सम्मानित करेंगे. पीएम ने कोर्स सीरियल फसल में पूरे देश में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले खगड़िया के गोगी प्रखंड के गौछारी गांव निवासी स्वर्गीय वासुदेव प्रसाद के पुत्र किसान अनिल कुमार को तथा परबत्ता प्रखंड के कुल्हड़िया गांव निवासी धन्नजय कुमार की पत्नी नीलम कुमारी को सम्मानति करेंगे.

इसकी सूचना मिलते ही गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में जश्न का माहौल है. वहीं चयनित किसान खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं. ज्ञात हो की मक्का और गेहूं उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए केन्द्र सरकार की ओर से गोगरी अनुमंडल के दो किसानों को पहली बार राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा जायेगा. पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र के साथ केंद्र सरकार की तरफ से नीलम कुमारी और अनिल कुमार को निर्धारित राशि भी दिए जायंगे. इस तरह के आयोजन से किसानों में काफी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. बिहार को इस बार यह पुरस्कार वर्ष 2016-17 के लिए दिया जा

रहा है.
प्रधानमंत्री दिल्ली में 17 को करेंगे सम्मािनत
समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी बिहार के कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार, कृषि विभाग के निदेशक हिमांशु कुमार के साथ गोगरी के गौछारी निवासी अनिल कुमार और परबत्ता के कुल्हड़ीया निवासी नीलम कुमारी को सम्मानित करेंगे.
इन दोनों किसानों को केन्द्रीय कृषि मंत्री कृषि कर्मण एवार्ड प्रदान किया जाएगा. वहीं गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने क्षेत्र के दोनों किसानों अनिल कुमार और नीलम कुमारी को व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ओर से मिलने वाले कृषि कर्मण पुरस्कार एवार्ड के लिए भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. एसडीओ ने कहा है कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत खेती के उन्नत तौर-तरीके अपनाकर दोनों किसानों ने कृषि क्षेत्र में यह शानदार उपलब्धि हासिल की है, जो हमारे अन्य किसान भाई-बहनों के लिए भी प्रेरणादायक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन