स्कूलों में फर्जी नामांकन, लुट रहा सरकारी खजाना

खगड़िया : सरकारी स्कूलों में फर्जी नामांकन का खेल पूरी तरह रोकने में शिक्षा विभाग हांफ रहा है. लिहाजा, कई स्कूलों में फर्जी छात्रों के सहारे सरकारी योजनाओं की राशि का गोलमाल कर प्रधानाध्यापक से लेकर अधिकारी तक मालामाल हो रहे हैं. स्थिति यह है कि दर्जनों स्कूलों में 50 से 60 प्रतिशत तक फर्जी […]
खगड़िया : सरकारी स्कूलों में फर्जी नामांकन का खेल पूरी तरह रोकने में शिक्षा विभाग हांफ रहा है. लिहाजा, कई स्कूलों में फर्जी छात्रों के सहारे सरकारी योजनाओं की राशि का गोलमाल कर प्रधानाध्यापक से लेकर अधिकारी तक मालामाल हो रहे हैं. स्थिति यह है कि दर्जनों स्कूलों में 50 से 60 प्रतिशत तक फर्जी नामांकन कर लिया गया है,
जिसके सहारे सरकारी योजनाओं की राशि का बंदरबांट किया जाता है. अलौली के कई विद्यालयों में प्रभात खबर की पड़ताल के दौरान जो तथ्य सामने आये वह चौंकाने वाले हैं. अलौली के मध्य विद्यालय खैरी खुटहा में मार्च 2017 तक 826 बच्चों को नामांकित दिखाया जाता रहा. प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार के निलंबन के बाद नये प्रधानाध्यापक के रूप में रामानंद कुमार ने पदभार संभाला. जब नये प्रधानाध्यापक ने सख्ती शुरू की तो स्कूल में फर्जी नामांकन के खेल का खुलासा होने लगा.
वर्तमान वर्ष में 826 की जगह मात्र 386 विद्यार्थी ही स्कूल में बचे. ऐसे में सवाल उठता है कि इतने दिनों तक 440 छात्रों के नाम पर मध्याह्न भोजन से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं में खेल होता रहा, लेकिन विभागीय अधिकारी ने इसे रोकने की जहमत नहीं उठायी. बताया जाता है कि ऐसी स्थिति सिर्फ मध्य विद्यालय खैरी खुटहा की नहीं है. जांच हो तो सैकड़ों विद्यालयों में हजारों फर्जी छात्र पकड़ में आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




