भाई को उम्रकैद

Updated at : 21 Jun 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
भाई को उम्रकैद

खगड़िया : सहोदर भाई की जहर देकर हत्या मामले में एडीजे प्रथम अशोक कुमार ने मंगलवार को अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त 2005 को बेलदौर थाना के सिकंदरपुर निवासी कामेश्वर सिंह अपने भाई जागेश्वर काे केस उठाने की बात कह कर न्यायालय ले गये. रास्ते में वीरेंद्र […]

विज्ञापन

खगड़िया : सहोदर भाई की जहर देकर हत्या मामले में एडीजे प्रथम अशोक कुमार ने मंगलवार को अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त 2005 को बेलदौर थाना के सिकंदरपुर निवासी कामेश्वर सिंह अपने भाई जागेश्वर काे केस उठाने की बात कह कर न्यायालय ले गये.

रास्ते में वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह तथा सुरेश सिंह मिल गये. इस दौरान कामेश्वर सिंह व उनकी पत्नी जयमाला देवी ने मिलकर हत्या करने की नीयत से जागेश्वर के भोजन में जहर मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के सूचक मृतक के पुत्र रमेश कुमार ने अपने चाचा कामेश्वर सिंह, चाची जयमाला देवी व सुरेश सिंह, बीरेंद्र सिंह के खिलाफ बेलदौर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. शेष को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन