सुरक्षा की मांग को लेकर व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें

Updated:
विज्ञापन

बारसोई : प्रखंड के कचना ओपी के बिघोर हाट में मंगलवार को रंगरारों की दुकानदारों द्वारा पिटाई के बाद रंगदारी के विरोध में दुकानदार सुरक्षा की मांग को लेकर बिघोर हाट बंद दिये. सभी दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. पीड़ित दुकानदारों की एक सूची बारसोई थानाध्यक्ष मोहन कुमार […]

विज्ञापन

बारसोई : प्रखंड के कचना ओपी के बिघोर हाट में मंगलवार को रंगरारों की दुकानदारों द्वारा पिटाई के बाद रंगदारी के विरोध में दुकानदार सुरक्षा की मांग को लेकर बिघोर हाट बंद दिये. सभी दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. पीड़ित दुकानदारों की एक सूची बारसोई थानाध्यक्ष मोहन कुमार को सौंपी गयी है.

इनसे उक्त दोनों अपराधियों ने रंगदारी की मांग की थी. पकड़े गये दोनों अपराधियों के बारे में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मो राजा के पूर्वज डाकू थे तथा उनके दादा व पिता के नाम से शरीफ लोग खौफ खाते थे. अपराध इन अपराधियों के खून में शामिल है. यह लोग जन्मजात अपराधी हैं. लोग भय से इनका खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे थे. पर जब बात हद से आगे गुजर गयी, तो लोगों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया. पीड़ित दुकानदारों में हरिदास ने पुलिस के समक्ष एक हजार रंगदारी देने की बात कही. मो एहसान ने दो हजार रुपये रंगदारी देने की बात कही, मो फैजुल 33 की मोबाइल की दुकान है,

उन्होंने कहा कि उनसे जबर्दस्ती सैमसंग मोबाइल लेकर अपराधी चला गया. पंकज कुमार साह की मिठाई की दुकान है, उन्होंने कहा कि तीन हजार की मांग की गयी थी. पर नहीं देने पर दुकान बंद करने की धमकी दी गयी थी. मो हिलाल से तीन हजार रूपये की मांग की गयी थी. उसने भय से एक हजार रुपये दिया था. मो अनवर , मोहम्मद गुलजार ने भी रंगदारी देने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन