25000 वोल्ट से चार्ज हुआ यार्ड
कटिहार : शुक्रवार को कटिहार रेल डिवीजन बिजलीकरण की ओर एक और कदम आगे बढ़ा दिया. इससे कटिहार वासियों को इलेक्ट्रिक ट्रेन की यात्रा कटिहार डिवीजन में करने का सपना पूरा होता हुआ प्रतीत होता नजर आ रहा है. गौरतलब है कि गोशाला स्थित ट्रेकशन सब स्टेशन को बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड से पूर्णिया स्थित […]
कटिहार : शुक्रवार को कटिहार रेल डिवीजन बिजलीकरण की ओर एक और कदम आगे बढ़ा दिया. इससे कटिहार वासियों को इलेक्ट्रिक ट्रेन की यात्रा कटिहार डिवीजन में करने का सपना पूरा होता हुआ प्रतीत होता नजर आ रहा है. गौरतलब है कि गोशाला स्थित ट्रेकशन सब स्टेशन को बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड से पूर्णिया स्थित फीडर से तीन लाख पच्चीस हजार वोल्ट से चार्ज किया गया था.
उसके बाद कटिहार यार्ड को चार्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे शुक्रवार को चार्जिंग की प्रक्रिया को समाप्त कर लिया गया. इससे इलेक्ट्रिक इंजन को टेस्टिंग का काम आगामी तीन चार दिनों में शुरू किया जायेगा. कटिहार यार्ड को चार्ज करने के बाद विद्युत विभाग की ओर से सीआरएस इंस्पेक्शन को रिपोर्ट भेजने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










