नया जूट मिल खुलने के इंतजार में मिल मजदूर
कटिहार : एनजेएमसी की इकाई आरबीएचएम जूट मिल बंद हो जाने से कई मजदूर जहां बेरोजगार हो गये हैं. वहीं मिल बंदी के कारण इनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. आठ जनवरी 2016 को राहुल इंटरप्राइजेज से बकाये का भुगतान मांगने पर मिल को बंद कर दिया गया. इस तारिख से […]
कटिहार : एनजेएमसी की इकाई आरबीएचएम जूट मिल बंद हो जाने से कई मजदूर जहां बेरोजगार हो गये हैं. वहीं मिल बंदी के कारण इनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. आठ जनवरी 2016 को राहुल इंटरप्राइजेज से बकाये का भुगतान मांगने पर मिल को बंद कर दिया गया. इस तारिख से अब तक मिल बंद है.
मिल बंद होने के बाद काफी हो हल्ला किया गया. लेकिन मिल नहीं खुल सका. मिल बंदी के दौरान श्रमिक नेता, मजदूर डीएम से लेकर एनजेएमसी के निदेशक तक को मिल खुलवाने की दिशा में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. लेकिन मामले का हल नहीं हुआ. नतीजतन मिल मजदूर भूखे रहने को विवश हैं. मिल मजदूर अब भी आस में है कि मिल एक ना एक दिन खुलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










