धांधली: सिपाही ने एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा, 20 हजार में मैनेज किया
कटिहार : एक ओर बिहार में मद्य निषेध को लेकर बिहार सरकार के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस ले देकर मामला निबटा रही है. इससे पुलिस की साख पर लगातार बट्टा लग रहा है. कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया. जब बिहार पुलिस के एक जवान विपिन […]
कटिहार : एक ओर बिहार में मद्य निषेध को लेकर बिहार सरकार के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस ले देकर मामला निबटा रही है. इससे पुलिस की साख पर लगातार बट्टा लग रहा है. कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया. जब बिहार पुलिस के एक जवान विपिन कुमार ने अड़गड़ा चौक पर छापेमारी कर एक आरोपित को नौ लीटर शराब के साथ पकड़ा. पर, पकड़े गये आरोपित को रुपये लेकर छोड़ दिया, लेकिन उसकी बाइक व शराब को जब्त कर अड़गड़ा चौक निवासी एक व्यक्ति व उसके सहयोगी से नाका नंबर एक में पहुंचाने की बात कह कर वह वहां से निकल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










