व्यवसायी की हत्या कर तीन लाख रुपये लूटे
कटिहार : गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो धान व्यवसायियों से अपराधियों ने तीन लाख रुपये लूट लिये. लूटपाट के क्रम में एक व्यवसाई सुरेश साह की बाइक से गिरने व अपराधियों द्वारा बेरहमी से पीटने के कारण मौत हो गयी. आजमनगर प्रखंड की सुदूर पंचायत ढेना बघछल्ला के निवासी सत्येन साह के पुत्र […]
कटिहार : गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो धान व्यवसायियों से अपराधियों ने तीन लाख रुपये लूट लिये. लूटपाट के क्रम में एक व्यवसाई सुरेश साह की बाइक से गिरने व अपराधियों द्वारा बेरहमी से पीटने के कारण मौत हो गयी. आजमनगर प्रखंड की सुदूर पंचायत ढेना बघछल्ला के निवासी सत्येन साह के पुत्र सुरेश साह(40) एवं उनके सहयोगी सुभाष मंडल गुरुवार को धान बेच कर पश्चिम बंगाल के टुनी डिग्गी बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे.
इसी क्रम में लगभग 4:30 बजे अपराह्न बारसोई-बलरामपुर मुख्य सड़क पर दैचन गेट के समीप दो बाइकों पर सवार तीन अपराधियों ने व्यवसायियों की चलती बाइक को पैर से धक्का मार कर गिरा दिया. इसके बाद सुरेश साह के बैग में रखे तीन लाख रुपये लूट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










