ओवर लोडेड वाहनों का धड़ल्ले से हो रहा परिचालन
आजमनगर : प्रखंड क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है. इस पर रोक लगाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जिससे सड़कें खराब हो रही है. इसके साथ ही जाम की समस्या बढ़ रही है. परंतु स्थानीय पुलिस, प्रशासन को मानो इससे कोई लेना देना ही नहीं हो. […]
आजमनगर : प्रखंड क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है. इस पर रोक लगाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जिससे सड़कें खराब हो रही है. इसके साथ ही जाम की समस्या बढ़ रही है. परंतु स्थानीय पुलिस, प्रशासन को मानो इससे कोई लेना देना ही नहीं हो. ऐसे वाहनों के संचालन में पुलिस, प्रशासन ही नहीं बल्कि सफेदपोशों का मजबूत नेटवर्क काम कर रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमदमा होकर झौआ सड़क पुल के रास्ते से प्रतिदिन मध्य रात्रि में सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं.
दस चक्के से लेकर 16 चक्का तक का वाहन का परिचालन बेरोकटोक होता है. परंतु इस पर रोक नहीं लग रहा है. शुक्रवार को कदवा-सालमारी को जाने वाली सड़क पर ओवर लोडेड ट्रक का पहिया मोड पर जैसे ही कच्ची में उतरा वाहन का चक्का पूरी तरह से धंस गया. जिससे करीब पांच घंटे तक इस सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










